Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट अपडेट यहां से चेक करें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई कांस्टेबल परीक्षा की आधिकारिक आंसर की 17 सितंबर को जारी होने के बाद 25 सितंबर तक अभ्यर्थियों से आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब फाइनल आंसर की और रिज़ल्ट जारी किए जा रहे हैं।

पुलिस दूरसंचार कांस्टेबल का रिज़ल्ट पहले ही 14 नवंबर को जारी किया जा चुका है, वहीं बड़ी अपडेट यह है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का जिला-वार रिज़ल्ट भी 18 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2025 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Police Department
Post NamePolice Constable
Total Vacancies10000 Posts
LocationRajasthan
Exam Date13 and 14 September 2025
Exam ModeOffline
Exam City Release Date9 September 2025
Admit Card Release Date11 September 2025
Rajasthan Police Constable Answer Key Release17 September 2025
Result Date14 November 2025
Physical Exam Date (PST/PET)30 November to 7 December 2025
Official Websitepolice.rajasthan.gov.in

Rajasthan Police Constable Result 2025 Declared

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से 25 मई तक संचालित की गई थी। लगभग 10 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवार ने आवेदन किया था। इसके बाद लिखित परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की गई13 सितंबर को दूसरी पारी में और 14 सितंबर को दोनों पारियों में परीक्षा संपन्न हुई। पूरे प्रदेश में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित होने से अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

इस भर्ती के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन उपस्थित संख्या लगभग 3.76 लाख रही। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद विभाग द्वारा 17 सितंबर 2025 को आधिकारिक आंसर की जारी कर दी गई। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियाँ दर्ज कराने के लिए 21 से 25 सितंबर तक का समय दिया गया था।

आपत्तियों के समाधान के बाद विभाग ने अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तौर पर लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से लगभग पाँच गुना, यानी करीब 50,000 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस कांस्टेबल दूरसंचार का रिज़ल्ट पहले ही विभाग द्वारा घोषित किया जा चुका है। अब सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम भी 18 नवंबर को जिला-वार पीडीएफ के रूप में जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिले की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर खोजकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2025

  • स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएँ — police.rajasthan.gov.in
  • स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद “Result” टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: खुले हुए पेज में “Rajasthan Police Constable Result 2025” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब आपके सामने सभी जिलों, बटालियनों और यूनिट्स की रिज़ल्ट लिस्ट दिखाई देगी। जिसमें से जिस जिले/बटालियन/यूनिट का परिणाम देखना हो, उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें।
  • स्टेप 5: चुने हुए जिले/बटालियन का रिज़ल्ट PDF आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • स्टेप 6: इस PDF में आप अपना रोल नंबर ढूँढकर अपना रिज़ल्ट, चयन स्थिति और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2025 Important Links

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के सभी जिलों का रिजल्ट यहां से देखेंरिजल्ट यहां से देखें
पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल चालक भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणामView from here
पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल सामान्य भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणामView from here
Rajasthan Police Constable Result 2025Check from here
Official Websitepolice.rajasthan.gov.in

Leave a Comment