Rajasthan Panchayat Voter List 2026 : राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 बहुत नजदीक आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से आने वाले ग्राम पंचायत चुनावों के लिए नई और संशोधित वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। यदि आप राजस्थान के निवासी हैं और आने वाले सरपंच या वार्ड पंच चुनाव में मतदान करना चाहते हैं, तो आपको यह अवश्य रूप से चेक कर लेना है कि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में है या नहीं।
- नई वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- नई वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

Rajasthan Panchayat Chunav Voter List 2026
| Name | Rajasthan Gram Panchayat Election 2026 |
| State | Rajasthan |
| Year | 2026 |
| Voter Eligibility | 18 years of age or above (as on the cut-off date) |
| Area | All Gram Panchayats |
| voter List Status | New Updated List Released |
| Official Website | sec.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Gram Panchayat Chunav 2026
राज्य निर्वाचन आयोग के ने इस बार की वोटर लिस्ट 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि (Qualifying Date) के अनुसार तैयार की जा रही है। इसका मतलब है कि वे सभी युवा जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, अब वे भी अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, चुनाव की प्रोसेस को 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य तय किया गया है। आगामी जो भी सूचना आयेगी आपको सूचित कर दिया जाएगा।
राजस्थान पंचायतीराज में चुनाव कैसे होता है ?
राजस्थान पंचायती राज के अंदर त्रिस्तरीय चुनाव प्रक्रिया अपनायी जाती है, जहाँ प्रत्येक 5 वर्ष में एक बार चुनाव करवाया जाता हैं। इसमें सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद् सदस्य का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष मतदान से होता है।
तथा उप-सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुख का चयन जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। निर्वाचित हुए सदस्य द्वारा ही अपने बीच में से बहुमत के आधार पर अपने मुखिया और उप-मुखिया का चुनाव किया जाता है।
राजस्थान ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें ?
- सबसे पहले आपको निर्वाचन विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद यहां आपको अपने जिले को Select करना है।
- फिर आपको अपनी पंचायत समिति को Select करना है।
- इसके बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत को Select करना है और Search बटन पर क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने वार्ड के अनुसार List खुल जाएगी।
- अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप नीचे दिये गए Link पर क्लिक करके आसानी से अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं…
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Important Links 🔗
| Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 | Name Check |
| Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 | Download Here |
| Official Website | sec.rajasthan.gov.in |









