Railway Upcoming Exams Calendar 2026 : रेलवे की 2026 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में RRB भर्तियों के लिए एक वार्षिक टाइम टेबल कैलेंडर जारी किया है। इसमें रेलवे Group-D, NTPC, Assistant Loco Pilot सहित कुल 9 भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर 2026 जारी किया है। अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन कब जारी किए जाएंगे। साथ ही साथ अपनी तैयारी को सुचारू रख पाएंगे।

Railway Upcoming Exams Calendar 2026 Latest News
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज 18 दिसंबर 2025 को रेलवे में आने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसकी मदद से आप अपनी तैयारी को जारी रख सकते हो और आपको बता दें कि रेलवे का पूरा प्रयास रहता है कि वह भर्तियों को समय से पूरा कराये।
Railway Upcoming Exams Calendar 2026 details
सभी रेलवे जोन यूनिट्स को अपने-अपने पदों की रिक्तियों का आकलन दी गई समय-सारणी के अनुसार पूरा करना होगा
| अवधि | श्रेणी | रिक्तियों का आकलन | OIRMS में रिक्तियों का आकलन | OIRMS में रिक्तियों का मांग पत्र | ड्राफ्ट CEN के लिए प्रस्ताव |
| जनवरी – मार्च | असिस्टेंट लोको पायलट | 30 June 2027 तक | दिसंबर 2025 तक | जनवरी 2026 तक | फरवरी 2026 |
| अप्रैल – जून | टेक्निशियन | 30 June 2027 तक | जनवरी 2026 तक | फरवरी 2026 तक | मार्च 2026 |
| अप्रैल – जून | सेक्शन कंट्रोलर | 30 June 2027 तक | फरवरी 2026 तक | मार्च 2026 तक | अप्रैल 2026 |
| अप्रैल – जून | जूनियर इंजीनियर/ DMS/CMA | 30 September 2027 तक | मई-जून 2026 तक | जून-जुलाई 2026 तक | जुलाई 2026 |
| जुलाई – सितंबर | पैरामेडिकल श्रेणियाँ | 30 September 2027 तक | जून 2026 | जुलाई 2026 तक | अगस्त 2026 |
| जुलाई – सितंबर | नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ – ग्रेजुएट | 30 September 2027 तक | जून 2026 | जुलाई 2026 तक | अगस्त 2026 |
| जुलाई – सितंबर | नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ – अंडर ग्रेजुएट | 30 September 2027 तक | जून 2026 | जुलाई 2026 तक | अगस्त 2026 |
| अक्टूबर – दिसंबर | मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ | 31 December 2027 तक | अगस्त 2026 | सितंबर 2026 तक | सितंबर 2026 |
| अक्टूबर – दिसंबर | लेवल 1 | 31 December 2027 तक | अगस्त 2026 | सितंबर 2026 तक | अक्टूबर 2026 |
अलग-अलग भर्तियों के लिए अलग अलग नोडल विभाग निर्धारित किये गए हैं
| श्रेणी | नोडल RRB |
| असिस्टेंट लोको पायलट | RRB जम्मू |
| टेक्निशियन (ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III) | RRB तिरुवनंतपुरम |
| जे.ई./डी.एम.एस./सी.एम.ए. | RRB भुवनेश्वर |
| नॉन-टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ (ग्रेजुएट) | RRB प्रयागराज |
| नॉन-टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ (अंडर ग्रेजुएट) | RRB अहमदाबाद |
| पैरामेडिकल श्रेणियाँ | RRB बिलासपुर |
| लेवल-1 | RRB चंडीगढ़ |
| मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ | RRB गुवाहाटी |
| सेक्शन कंट्रोलर | RRB मुंबई |
Railway Upcoming Exams Calendar 2026 Notification Released
इस नोटिफिकेशन में रेलवे जोनस् द्वारा रिक्तियों को आंतरिक रूप से दर्ज करने का समय दिसंबर 2025 तक रखा गया है इसके बाद भेजी गई वैकेंसी को अंतिम मंजूरी जनवरी 2026 तक दी जाएगी फिर इन रिक्तियों के आधार पर ड्राफ्ट CEN फरवरी 2026 में जारी किया जाएगा इसके बाद ही आगे की भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
Railway Upcoming Exams Calendar 2026 Important Links🔗
| Railway Upcoming Exams Calendar 2026 | Download Here |
| Official Website | indianrailways.gov.in |









