DSSSB MTS Recruitment 2026 : DSSSB ने 10वीं पास MTS के 714 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म शुरू कर दिये हैं

DSSSB MTS Recruitment 2026 : DSSSB ने 10वीं पास MTS के 714 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। DSSSB MTS भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आज 17 दिसंबर से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 रखी गई है। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें पहले ही अपना आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें। ताकि आपको किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

  • DSSSB MTS के पदों पर आवेदन कैसे करें ?
  • आवेदन करने के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए ?
  • आवेदन फॉर्म भरने में कौन कौनसे डॉक्यूमेंट लगेंगे ?
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए ?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
DSSSB MTS Recruitment 2026

DSSSB MTS Recruitment 2026

Post Name Multi-Tasking Staff (MTS)
Vacancies714
Salary / Pay Scale ₹18000 to ₹56900 (Level-1), Group-C
Location Delhi
Mode Of ApplyOnline
Application Form Filling Date17 December 2025 to 15 January 2026
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

DSSSB MTS Recruitment 2026 Important Dates

Event Date
Notification Release Date 11 December 2025
Application Start Date17 December 2025
Application Last Date 15 January 2026
Exam Date Release Soon

DSSSB MTS 2026 Vacancy Details (पदों का विवरण)

DSSSB (दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड) द्वारा MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के लिए कुल 714 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें GEN के 302 पद, OBC के 212 पद, EWS के 77 पद, SC के 70 पद एवं ST के 53 पद रखे गए हैं।

DSSSB MTS Recruitment 2026 Application Fee

DSSSB MTS भर्ती में GEN, OBC एवं EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है, जबकि SC, ST, दिव्यांग, Ex सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / EWS / OBC ₹100
SC / ST / PwD / Women / Ex-Servicemenनि:शुल्क
Payment Mode Online

DSSSB MTS Recruitment 2026 Age Limit

DSSSB MTS भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है। तथा आयु की गणना 15 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Minimum Age 18 Years
Maximum Age27 Years
Age Limit Calculation15 January 2025
Age RelaxationGiven As Per Rules

DSSSB MTS Recruitment 2026 Educational Qualification

DSSSB MTS भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 10वीं पास होना अनिवार्य है।

DSSSB MTS Recruitment 2026 Selection Process

DSSSB MTS पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

DSSSB MTS Recruitment 2026 Exam Pattern

SubjectsTotal MarksQuestions Duration
General Awareness4040
General Intelligence and Reasoning Ability4040
Arithmetic and Numerical Ability 40402 Hours
Test Of Hindi Language And Comprehension4040
Test Of English Language And Comprehension4040
Total200200
  • इसमें कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन एग्जाम (CBT Exam) होगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा तथा नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है।
  • पेपर कुल 200 अंकों का होगा।
  • इस परीक्षा के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

DSSSB MTS के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

DSSSB MTS पदों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक : GEN और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक लाने जरूरी होंगे, जबकी OBC अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35% अंक लाने होंगे तथा इसके अलावा SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे जबकि Ex सर्विसमैन अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी में 5% की छूट दी जाएगी।

DSSSB MTS Salary (वेतनमान)

DSSSB MTS पद पर चयनित अभ्यर्थियों को Pay लेवल-1 के तहत ग्रुप सी के अंतर्गत 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए वेतन दिया जायेगा तथा साथ में अन्य वेतन भत्ते भी दिए जाएंगे।

DSSSB MTS 2026 पदों के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद Vacancy ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थियों को DSSSB MTS Recruitment 2025-26 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा अच्छे से पढ़ लेना है।
  • फिर आपको Apply Online पर क्लिक करना है एवं Registration की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित Format में अपलोड करने हैं।
  • फिर आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें तथा अंत में प्रिंट आउट संभाल कर जरूर रख लें।
  • नीचे दिये गए Links से आप सीधा आवेदन कर सकते हैं…..

DSSSB MTS Recruitment 2026 Important Links🔗

DSSSB MTS Recruitment 2026 Form Start Date 17 December 2025
DSSSB MTS Recruitment 2026 Form Last Date 15 January 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

Leave a Comment