राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा 2025 का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पारियों में किया गया। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी फिलहाल विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी आंसर की के माध्यम से अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आधिकारिक आंसर की कुछ ही दिनों में बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) |
| Post Name | Group D Employee |
| Advt No. | 19/2024 |
| Vacancies | 53749 |
| Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level L-1 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | RSSB Class IV Employee Answer Key 2025 |
| Exam Mode | Offline |
| Exam Date | 19, 20, 21 September 2025 |
| Admit Card Release Date | 12 September 2025 |
| Question Paper Released | 21 September 2025 |
| Answer Key | Available |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से 19 अप्रैल तक चली थी। इस भर्ती में कुल 53,721 पदों के लिए 24.71 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 21.17 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 85.68 रहा। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई। यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राजस्थान के 38 जिलों में आयोजित हुई। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पारियों में ली गई, जिससे कुल 6 पारियों में इस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पहली पारी का समय सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पारी का समय दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित था। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी बोर्ड के द्वारा अक्टूबर माह के प्रथम या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
How to Check Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025
- अपने ब्राउज़र में rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
- होम पेज पर Candidate Corner सेक्शन देखें और उस पर क्लिक करें।
- खुलने वाले विकल्पों में से Answer Key वाले लिंक को चुनें।
- सूची में Rajasthan Fourth Grade Answer Key 2025 का लिंक ढूँढकर क्लिक करें।
- आंसर की PDF आपके ब्राउज़र में खुल जाएगी, डाउनलोड आइकन से फाइल डाउनलोड कर लें।
- अपनी शीट का पेपर कोड देखें और उसी पेपर कोड से आंसर की में दिए सेट का मिलान करें।
- मिलान के लिए मास्टर क्वेश्चन पेपर भी देख लें, जिस सेट का paper code मेल खाये, वही आपका सही आंसर की सेट है।
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 Important Links
Officially Answer Key release :- Check Now
| Rajasthan 4th Grade Answer Key | Download Now |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov. |









