NEET UG Admit Card 2026 : लो आ गए नीट के एडमिट कार्ड , यहां से करे डाउनलोड

NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जैसा कि आप जानते हैं, परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली है, ऐसे में एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आप सभी को बता दे कि NTA द्वारा नीट यूजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी हो गए है ।आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है ।

NEET UG Admit Card 2026

NEET UG Admit Card 2026 Latest News

नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 8 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक भरे गए थे जबकि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक होगा । वही NTA के द्वारा 13 अप्रैल को नीट एग्जाम सिटी जारी की गई थी । जैसे – जैसे 3 मई 2026 नजदीक आ रही है सभी कैंडिडेट्स को एक चिंता हो रही है कि उनका एडमिट कार्ड कब आएगा , आपकी इन्हीं चिंताओं को कम करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी कर दिए है। आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है ।

How to Download NEET UG Admit Card 2026

नीट यूजी के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी कैंडिडेट्स के मन में सवाल होता है कि एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करना है इसके लिए हमने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधित स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे बताया है आप इसको फॉलो करके आसानी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
  • लिंक खोजें: होमपेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में “Download Admit Card for NEET (UG) 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरें: अपना Application Number, Password और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • सबमिट करें: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रिंटआउट लें: एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और इसके कम से कम 3-4 प्रिंटआउट (कलर) सुरक्षित रख लें। (ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट भी Valid है )

NEET UG Admit Card 2026

NEET UG Admit Card Release Date26 April 2026
NEET UG Admit Card 2026 DownloadLink 1
Link 2(Alternate)
Official Websiteneet.nta.nic.in

Leave a Comment