Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status : राजस्थान बेरोजगारी भत्ता में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खाश सूचना है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बेरोजगारी भत्ता का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। अब आप सभी के मन में सवाल होगा कि इस योजना में हमने आवेदन तो कर दिया परंतु चेक कैसे करें कि आपका फॉर्म पास हुआ या रिजेक्ट हुआ। यदि पास हुआ है तो कितने दिन में आपको पेमेंट मिलने लगेगा। आप सभी के सवालों के जबाब यहाँ हैं।
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का स्टेट्स कैसे चेक करें?
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें?
- लाभ प्राप्त करने के लिए क्या क्या सीमाएं रखी गई हैं?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status Overview
| Scheme Name | Rajasthan Berojgari Bhatta |
| Apply Mode | Online by SSO or Official Website |
| Payment Mode | DBT ( Direct Benefit Transfer) |
| Payment Frequency | Monthly |
| Official Website | employment.livelihoods.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status Latest News
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना जिसको मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए राजस्थान के मूल निवासी ही पात्र हैं। इस योजना में पुरुष बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये तथा महिला बेरोजगारों को 4500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 वर्षों तक लाभ प्रदान किया जाता है। बेरोजगार युवाओं को 4 घंटे की इंटर्नशिप प्रतिदिन करनी होगी। अधिकतम न्यूनतम 3 माह का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इस प्रमाण पत्र को अपलोड करने के बाद ही आपको बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह दिया जायेगा।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता पेमेंट स्टेटस कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपको यहाँ लाभार्थी का सेक्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्किल एंड एंप्लॉयमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे। एक आप अपने एप्लिकेशन नंबर और आधार कार्ड से अपना स्टेटस देख सकते हैं तथा दूसरे ऑप्शन से आप पूरे गांव का स्टेटस देख सकते हैं।
- यदि आप स्वयं का स्टेट्स देखना चाहते हैं तो पहले वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार कार्ड नंबर डालकर सर्च पर क्लिक करें तो आपकी बेरोजगारी भत्ता योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दिखाई देने लगेगी।
- यदि आप पूरे गाँव या शहर का स्टेट्स देखना चाहते है तो आपको दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको पहले अपना जिला चुनना है इसके बाद तहसील, फिर पंचायत समिति और अंत में ग्राम पंचायत या गाँव को सलेक्ट करके सर्च पर क्लिक करना है और पूरे गाँव या शहर की पूरी लिस्ट आप सभी के सामने खुल जायेगी।
- इसमें आपकी सम्पूर्ण जानकारी दिखाई देगी जैसे कि आपका फॉर्म Accept हुआ या Reject हुआ। साथ ही साथ ये भी दिखाया जायेगा कि आपको पैसा कब से मिलना शुरू होगा।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना स्टेट्स आसानी से चेक कर सकते हैं…
Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status Important Links
| Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status | Check Here |
| Official Website | employment.livelihoods.rajasthan.gov.in |









