Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जाने वाली राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के लिए राजस्थान के मूल निवासी अपनी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें राजस्थान के सभी राजकीय और निजी कॉलेज के सभी पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रखी गई है।
- किस प्रकार से आपको आवेदन करना है?
- कौन – कौनसे जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के राजस्थान के सभी राजकीय और निजी संस्थानों में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभाग द्वारा स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इस योजना में पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Overview
| योजना का नाम | राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 |
| राज्य | राजस्थान |
| लाभार्थी | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की पात्रता और इसका उद्देश्य
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समुदाय के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 2.50 लाख रुपए तक वार्षिक आय सीमा वाले परिवारों के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
डॉ आंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं डॉ आंबेडकर विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु में निम्नलिखित 17 श्रेणियां वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे जैसे बीपीएल कार्ड धारक की पुत्री/ पुत्र, अंत्योदय कार्ड धारक की पुत्री/ पुत्र, स्टेट बीपीएल कार्ड धारक की पुत्री/ पुत्र, अनाथ बालिका/ बालक, विधवा स्वयं, विधवा की पुत्री/ पुत्र, तलाकशुदा महिला स्वयं, तलाकशुदा महिला की पुत्री/ पुत्र, विशेष योग्यजन स्वयं, विशेष योग्यजन की पुत्री/ पुत्र।
👉 मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 5 लाख रुपए से कम वार्षिक आय सीमा वाले सभी जाति के परिवारों के राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं इस योजना में अभ्यर्थी को सम्पूर्ण फीस वापिस की जाती है, इस योजना का उद्देश्य गरीब और आरक्षित वर्गों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme Important Documents
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थियों के पास सभी महत्तवपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए। सभी दस्तावेज जन आधार/ राज ई वॉलेट/ डिजिलॉकर से ऑनलाइन सबमिट किये जाएँगे जैसे आय का विवरण, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष की अंक तालिका आदि डॉक्यूमेंट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने पर Original Documents को रंगीन स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
अभ्यर्थियों के पास पिछले वर्ष की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, वर्तमान सत्र की फीस की रसीद, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड एवं आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर, बैंक अकाउंट खाता संख्या तथा बीपीएल कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है तथा अपनी पात्रता को सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करना है।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले SSO पोर्टल पर जाना है तथा SSO ID एवं Password की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- यदि आपके पास SSO ID नहीं है तो आपको पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- SSO पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपको स्कॉलरशिप (SJE) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको न्यू एप्लीकेशन ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- जन आधार कार्ड में आपकी सभी डिटेल पहले से अपडेट होनी चाहिए जैसे आपका जन आधार कार्ड से खाता लिंक होना चाहिए जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास लिंक होना चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों की आय अपडेट होनी चाहिए।
- अपनी प्रोफाइल को क्रिएट करना है या अपडेट करना है
- दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही से भरेंगे एवं फाइनल सबमिट करेंगे।
- अंतिम चरण में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लेना है।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Important Links
| Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Form Start Date | 11 December 2025 |
| Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Form Last Date | 31 January 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Official Website | sje.rajasthan.gov.in |









