Rajasthan 2002 Voter List: राजस्थान 2002 की वोटर लिस्ट जारी, सभी राज्यों की वोटर लिस्ट पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान में चुनाव आयोग ने 2002 की वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही अब राज्य में वोटर लिस्ट की गहन जांच और सुधार का काम भी शुरू हो गया है। चुनाव आयोग का मकसद है कि साल 2026 से पहले हर राज्य की वोटर लिस्ट पूरी तरह सही और अपडेट हो जाए। इस बार मतदाताओं के लिए एक नई सुविधा भी दी गई है अब वे घर बैठे ही ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपने जरूरी विवरण जमा कर सकते हैं।

अगर आप राजस्थान के वोटर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। चुनाव आयोग ने 2002 की वोटर लिस्ट जारी कर दी है और उम्मीदवार यहां से वोटर लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकते हैं। अब हर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच की जा रही है। इस बार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी दी गई है। आयोग का लक्ष्य है कि आने वाले चुनावों से पहले हर वोटर लिस्ट सही और पूरी तरह अपडेट हो

Rajasthan 2000 voter list and SIR

राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में अब वोटर लिस्ट को और ज्यादा सटीक बनाने का काम शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत कर दी है और मतदाता सूची को फिलहाल फ्रीज़ कर दिया गया है। यानी अब एक तय समय तक लिस्ट में बदलाव सिर्फ SIR प्रक्रिया के तहत ही होंगे। इस अभियान का मकसद है कि हर मतदाता का नाम सही तरीके से दर्ज हो और पुरानी गलतियों को ठीक किया जा सके।

SIR के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी लेंगे और परिगणना प्रपत्र भरवाएंगे। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान BLO यह भी देखेंगे कि कौन से नाम जोड़े जाने हैं, कौन से हटाए जाने हैं और कहां सुधार की ज़रूरत है। राजस्थान में फिलहाल लगभग 5.48 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.85 करोड़ पुरुष, 2.65 करोड़ महिलाएं, और 681 अन्य मतदाता शामिल हैं।

लगभग 22 साल बाद यह विशेष पुनरीक्षण दोबारा किया जा रहा है। इस बार आयोग 2002-03 की वोटर लिस्ट से तुलना कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उस समय परिवार के कौन से सदस्य वोटर सूची में थे और अब कौन हैं। इस प्रक्रिया में न केवल नए 18 साल से ऊपर के युवाओं के नाम जोड़े जाएंगे, बल्कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से कहीं और चले गए हैं, उनके नाम हटाए भी जाएंगे।

Rajasthan 2002 Voter List Download

अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में बना रहे या नया जोड़ा जाए, तो आपके पास 2002 की वोटर लिस्ट का होना ज़रूरी है। चुनाव आयोग ने यह नियम बनाया है कि अगर किसी व्यक्ति का नाम 2002 की वोटर लिस्ट में नहीं है, तो उसके माता-पिता, दादा-दादी या किसी नज़दीकी रिश्तेदार का नाम उस लिस्ट में होना चाहिए। यही जानकारी परिगणना प्रपत्र में भरनी होती है, जिससे आयोग यह सुनिश्चित कर सके कि हर मतदाता का रिकॉर्ड सही है और कोई डुप्लिकेट नाम नहीं है।

राजस्थान समेत सभी राज्यों की 2002 की वोटर लिस्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध है। मतदाता वोटर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर अपने राज्य का चयन कर सकते हैं और वहां से 2002-03 की वोटर लिस्ट PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कई वेबसाइट्स पर भी हर राज्य की लिस्ट के डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दिए गए हैं, जिससे आप बिना किसी दिक्कत के यह जांच सकते हैं कि 2002 में आपके या आपके परिवार के सदस्य का नाम वोटर लिस्ट में था या नहीं

How to Download Rajasthan 2002 Voter List PDF

  • सबसे पहले मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Services” सेक्शन में जाएं।
  • वहाँ “Search Your Name in Last SIR” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग बूथ चुनें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद “View” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर 2002 की वोटर लिस्ट PDF खुल जाएगी।इस PDF में आप अपना, अपने माता-पिता या रिश्तेदार का नाम सर्च कर सकते हैं।
  • लिस्ट में आपको भाग संख्या, क्रम संख्या, और विधानसभा क्षेत्र की पूरी जानकारी भी मिलेगी।

Rajasthan 2002 Voter List Important Links

Rajasthan 2002 Voter List PDF DownloadLink-1stLink-2nd
Rajasthan 2002 Voter List Download by epic numberView from here
Voter list PDF of all statesDownload from here
Other States Voter ListView from here

Leave a Comment