इंटेलिजेंस ब्यूरो ने युवाओं के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस विभाग द्वारा 258 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 258 पदों में से 90 पद कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शाखा के लिए हैं, जबकि 168 पद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 16 नवंबर 2025 तक चलेगी, इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपना फॉर्म भर लें। इस भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी इस नोटिफिकेशन में दी गई है।
IB ACIO Recruitment 2025 Overview
| Recruitment Organization | Intelligence Bureau |
| Post Name | Assistant Central Intelligence Officer (ACIO-II/Tech) |
| Advt No. | ACIO II/ Tech Exam 2025 |
| Vacancies | 258 Posts |
| Salary/ Pay Scale | Rs 44,900 – Rs 1,42,400 (Level-7 Pay Matrix) |
| Job Location | All India |
| Category | IB ACIO Recruitment 2025 |
| Mode of Apply | Online |
| Application form filling date | 25 October to 16 November 2025 |
| Official Website | mha.gov.in/en |
IB ACIO Recruitment 2025 Application Fee
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
IB ACIO Recruitment 2025 Age Limit
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है।
- आयु की गणना 16 नवंबर 2025 की तिथि के अनुसार की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
IB ACIO Recruitment 2025 Educational Qualification
- अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी ने GATE परीक्षा वर्ष 2023, 2024 या 2025 में क्वालीफाई किया होना चाहिए।
- केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिनके पास वैध GATE स्कोर उपलब्ध है।
IB ACIO Recruitment 2025 Selection Process
- चयन प्रक्रिया गेट स्कोर, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर की जाएगी।
- पदों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- कुल मूल्यांकन 1150 अंकों का होगा। इसमें गेट स्कोर – 750 अंक, स्किल टेस्ट – 250 अंक, साक्षात्कार – 150 अंक निर्धारित हैं।
How to Apply IB ACIO Recruitment 2025
- उम्मीदवार सबसे पहले mha.gov.in/en वेबसाइट खोलें।
- असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- “Apply Online” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और साईन स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क अपने केटेगरी के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म अंतिम बार जाँच कर “Submit” करें।
- सबमिट होने पर भुगतान रसीद और फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
IB ACIO Recruitment 2025 Important Links
| Start IB ACIO Recruitment 2025 form | 25 October 2025 |
| Last Date Online Application form | 16 November 2025 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | mha.gov.in/en |









